ब्रेकिंग
बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफाबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर टाटा सफारी से 30.5 KG गांजा जब्त, अंतरराष्ट्रीय कीमत 20 लाख, तस्कर फरार

इंडो-नेपाल सीमा पर झरोखर में वाहन चेकिंग के दौरान टाटा सफारी से 30.5 किलो गांजा बरामद किया गया। एसएसबी और पुलिस की कार्रवाई में तस्कर मौके से फरार, जब्त गांजे की कीमत करीब 20 लाख आंकी गई।

बिहार न्यूज
गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। झरोखर थाना और एसएसबी की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक टाटा सफारी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।


बताया जा रहा है कि नेपाल में हाल के दिनों में कड़ी जांच व्यवस्था लागू की गई है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में आवाजाही और सामान ले जाने पर सख्ती बढ़ गई है। वहीं, भारत की ओर भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच मादक पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, झरोखर बॉर्डर के एंट्री प्वाइंट पर नेपाल से आ रही एक टाटा सफारी को जांच के लिए रोका गया। इसी दौरान चालक गाड़ी को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कराने के बहाने उतरा और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।


इसके बाद संदिग्ध अवस्था में खड़ी गाड़ी की तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन के रेडिएटर और एसी बॉक्स में छिपाकर रखे गए चार बंडलों में कुल 30 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त कर थाना लाया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे की तस्करी में तेजी आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार तस्कर की तलाश जारी है।