ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

कार से 9 लाख रुपये बरामद, गाड़ी से विदेशी शराब भी जब्त

KISHANGANJ : जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलीगुड़ी अररिया नेशनल हाईवे 327 ई पर चरघरिया स्थित चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने एक हुंडई कार के डिक्

कार से 9 लाख रुपये बरामद, गाड़ी से विदेशी शराब भी जब्त
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ :  जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलीगुड़ी अररिया नेशनल हाईवे 327 ई पर चरघरिया स्थित चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने एक हुंडई कार के डिक्की से 9 लाख 3 तीन हजार 5 सौ रुपये एवं साढ़े सात लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने कार चालक और कार पर सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. 


हुंडई कार बड़ी तेजी के साथ बहादुरगंज से अररिया को ओर जा रही थी.  कार चालक और उस पर सवार व्यक्ति भागने की फिराक में था कि तभी पुलिस ने दबोच लिया. इस संदर्भ में कोचाधामन थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर चरघरिया चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान हुंडई कार डब्लू बी - 73 एफ 5972 के डिक्की से 9 लाख 3 तीन हजार 5सौ रुपये एवं साढ़े सात लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. 


उन्होंने कहा कि वाहन चालक चिन्मय दास ग्राम शिवनगर थाना प्रधान नगर जिला दार्जिलिंग बंगाल और कार पर सवार प्रभु नारायण शर्मा ग्राम रविनगर कालोनी मुगलसराय जिला चंदौली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर थाने में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता