ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

'हम शपथ लेते हैं कि शराब ...', नशे में टल्ली तेजस्वी के नेता ने की मुखिया से मारपीट, अब हो गया ये काम

SITAMADHI: बिहार में एक पंचायत के मुखिया ने लोगों के बीच संदेश दिया कि शराब काफी बुरी चीज है. इसका सेवन नहीं करना चाहिए. मुखिया जी ने लोगों को घुम-घुमकर नहीं पीने की शपथ भी दिला दी. लेकिन खुद शराब

'हम शपथ लेते हैं कि शराब ...', नशे में टल्ली तेजस्वी के नेता ने की मुखिया से मारपीट, अब हो गया ये काम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SITAMADHI: बिहार में एक पंचायत के मुखिया ने लोगों के बीच संदेश दिया कि शराब काफी बुरी चीज है. इसका सेवन नहीं करना चाहिए. मुखिया जी ने लोगों को घुम-घुमकर नहीं पीने की शपथ भी दिला दी. लेकिन खुद शराब पीने में लग गये. बता दें सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड के मरूकी पंचायत के मुखिया तथा पंचायत समिति सदस्य के पुत्र  और RJD नेता को पुलिस ने शराब के नशे में मारपीट करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.


 पंचायत के मुखिया शराब के नशे में पंचायत समिति सदस्य के पुत्र और पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक उर्फ सोनूके आपस में मारपीट कर रहे थे. जिसके बाद सूचना मिली कि पुलिस ने मोर की पंचायत के मुखिया तथा शराब के नशे में हंगामा कर रहे. जहां पुलिस मौके पर पहुँच पंचायत समिति सदस्य के पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया. 


सुरसंड थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है. गिरफ्तार मुखिया का नाम राजेश कुमार है. जबकि पंचायत समिति सदस्य के पुत्र का नाम अभिषेक कुमार उर्फ सोनू है. ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई जांच में दोनों की शराब पीने की पुष्टि हुई है. फिलहाल एक ही पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पुत्र तथा मुखिया की शराब के नशे में गिरफ्तारी पर हड़कंप मचा हुआ है. 


मुखिया और पंचायत समिति सदस्य के पुत्र का शराब के नशे में गिरफ्तार होना शराब बंदी कानून की भी पोल खोलता दिख रहा है. आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व मुखिया और पंचायत समिति सदस्य समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने शराब नहीं पीने की कसमें खाई थी. आज वह कसम भी झूठा साबित हुआ दोनों शराबी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य के पुत्र को फिलहाल सुरसंड थाना में रखा गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता