ब्रेकिंग
जिस दिन घर में बेटी ने लिया जन्म, उसी दिन चमकी किस्मत... 200 रुपये की लॉटरी से गरीब परिवार बना डेढ़ करोड़ का मालिक✦‘दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’, आरा में दो सगे भाइयों की हत्या पर बोले सीएम सम्राट चौधरी; मुआवजे का किया एलान✦Bihar News : PM मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ा ऐलान! 21 नवंबर को खुलेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल, जानिए क्या बदलेगा?✦BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦जिस दिन घर में बेटी ने लिया जन्म, उसी दिन चमकी किस्मत... 200 रुपये की लॉटरी से गरीब परिवार बना डेढ़ करोड़ का मालिक✦‘दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’, आरा में दो सगे भाइयों की हत्या पर बोले सीएम सम्राट चौधरी; मुआवजे का किया एलान✦Bihar News : PM मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ा ऐलान! 21 नवंबर को खुलेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल, जानिए क्या बदलेगा?✦BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल

होटल में जाम छलका रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, चढ़ गये पुलिस के हत्थे

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पुलिस ने डाकबंगला चौराहा इलाके में छापेमारी की है। पुलिस ने इस इलाके के होटल जिंगर में छापेमारी कर प्रेमी-प्रेमिका को

होटल में जाम छलका रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, चढ़ गये पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पुलिस ने डाकबंगला चौराहा इलाके में छापेमारी की है। पुलिस ने इस इलाके के होटल जिंगर में छापेमारी कर प्रेमी-प्रेमिका को होटल में जाम छलकाते पकड़ा है। 


पटना पुलिस ने आज यह तीसरी कार्रवाई की है। इससे पहले पुलिस ने कंकड़बाग इलाके में दो जगहों पर छापेमारी की। बीएसएनएल के कर्मी के घर पर पहली छापेमारी की गयी जहां से पुलिस ने शराब की बोतल बरामद किया वही कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही दूसरी छापेमारी कंकड़बाग के होटल फॉर्च्यून होटल में की जहां शराब पार्टी मनाते 6 इंजीनियर को पुलिस ने पकड़ा है।


कंकड़बाग इलाका स्थित होटल फॉर्च्यून में 6 इंजीनियर शराब पार्टी कर रहे थे तभी इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। फिर क्या था सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। होटल में पहुंची पुलिस ने जब रुम का दरवाजा खुलवाया तो पुलिस को देखकर सभी इंजीनियर दंग रह गये। पुलिस पूरे होटल को सर्च कर रही है। फिलहाल ब्रेथ एनलाइजर मशीन से पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि पकड़े गये इंजीनियरों ने शराब पी है या नहीं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस की टीम मौजूद है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।  


गौरतलब है कि शुक्रवार को राजा बाजार इलाके में भी एक होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब पार्टी मनाते दस युवकों को पकड़ा था। वही आज दोपहर कंकड़बाग इलाके से बीएसएनएल के एक कर्मी को शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस शराबबंदी कानून को और कड़ाई से पालन कराने में जुट गयी है।