ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

होटल के कमरे में रंगरेलियां मना रहे थे पूर्व केंद्रीय मंत्री, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा और वीडियो कर दिया वायरल

DESK: गुजरात के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री रहे भरत सिंह सोलंकी अपनी पत्नी की जांच में ही बुरी तरह फंस गये हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो

होटल के कमरे में रंगरेलियां मना रहे थे पूर्व केंद्रीय मंत्री, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा और वीडियो कर दिया वायरल
First Bihar
2 मिनट

DESK: गुजरात के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री रहे भरत सिंह सोलंकी अपनी पत्नी की जांच में ही बुरी तरह फंस गये हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी अन्य महिला के साथ होटल में पकड़े गए हैं। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी रेशमा पटेल ने ये वीडियो बनवाया है। रेशमा पटेल ने आरोप लगाया है कि मेरे पति का किसी गैर महिला के साथ संबंध है। दोनों के बीच तलाक की भी बात चल रही है, हालांकि उनकी पत्नी का साफ़ तौर पर कहना है कि वे भरत सिंह सोलंकी को तलाक नहीं देंगी। 



भरत सिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनके पति किसी अन्य महिला के साथ रंगरेलियां मना रहे हैं। वीडियो में रेशमा महिला को थप्पड़ मार देती है। इस दौरान रेशमा पटेल के साथ गए लोग महिला का वीडियो बना लेता है। होटल में मौजूद महिला अपना चेहरा छुपाते दिखती है। 



गौरतलब है कि भरत सिंह सोलंकी और रेशमा के रिश्ते में लंबे समय से खटास चल रहा हिअ। पिछले महीने ही भरत सिंह सोलंकी पर पत्नी रेशमा ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। रेशमा का कहना था कि वह भरत सिंह को डाइवोर्स नहीं देंगी। उन्होंने पति के खिलाफ बोरसद कोर्ट में एक याचिका भी दायर की थी।


टैग्स