ब्रेकिंग
फ्लड फाइटिंग के काम के दौरान गंगा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 11 लोग थे सवारबिहार के इस रेल मंडल के 21 स्टेशनों पर बदलेगा सिग्नलिंग सिस्टम... 233 करोड़ से लगेगा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंगबाढ़ के तेज बहाव में बाइक समेत बह गए 3 युवक, एक ने किसी तरह बचाई जान; 2 अब भी लापता, तलाश में जुटी टीमरणभूमि बना बिहार का अंचल कार्यालय! CO और हेड क्लर्क के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल होते ही DM ने दिए जांच के आदेशBihar Education News: संस्कृत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर...वेतन भुगतान के लिए 70 करोड़ रू रिलीज, कुछ दिनों में ही अकाउंट में जाएगा पैसा फ्लड फाइटिंग के काम के दौरान गंगा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 11 लोग थे सवारबिहार के इस रेल मंडल के 21 स्टेशनों पर बदलेगा सिग्नलिंग सिस्टम... 233 करोड़ से लगेगा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंगबाढ़ के तेज बहाव में बाइक समेत बह गए 3 युवक, एक ने किसी तरह बचाई जान; 2 अब भी लापता, तलाश में जुटी टीमरणभूमि बना बिहार का अंचल कार्यालय! CO और हेड क्लर्क के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल होते ही DM ने दिए जांच के आदेशBihar Education News: संस्कृत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर...वेतन भुगतान के लिए 70 करोड़ रू रिलीज, कुछ दिनों में ही अकाउंट में जाएगा पैसा

होमगार्ड बहाली में पकड़ा गया मुन्ना भाई, दोस्त के भाई के बदले दौड़ में हुआ था शामिल

JAHANABAD: जहानाबाद के एरोड्रम में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया पिछले 15 जुलाई से चल रही है। आज जहानाबाद जिला प्रशासन के रूटीन के अनुसार जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड का द

होमगार्ड बहाली में पकड़ा गया मुन्ना भाई, दोस्त के भाई के बदले दौड़ में हुआ था शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHANABAD:  जहानाबाद के एरोड्रम में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया पिछले 15 जुलाई  से चल रही है। आज जहानाबाद जिला प्रशासन के रूटीन के अनुसार जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड का दौड़, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प की शारीरिक जांच प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान एक युवक को दूसरे के बदले दौड़ते पकड़ा गया। 


अपने दोस्त के भाई के बदले दौड़ में शामिल हुए युवक को फिलहाल गिरफ्तार किया गया है। उम्र कम रहने के चलते पुलिस को उस पर शक हो गया था। बता दें कि होमगार्ड की बहाली 2011 में सरकार ने निकाली थी। होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। हालांकि गिरफ्तार युवक दौड़ में सफल भी हो गया।


दौड़ में सफल होने के बाद जब उससे हस्ताक्षर कराया गया तब उसका हस्ताक्षर मैच नहीं करने के बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तब लड़के ने पूरी बात बतायी। उसका कहना था कि वो अपने दोस्त के भाई के बदले पीटी में शामिल होने आया था। 


आज दौड़ था जिसमें उसने सफलता भी हासिल कर ली लेकिन उम्र को लेकर पहले से शक की नजर से देखा जा रहा था लेकिन हस्तांक्षर के दौरान उसकी पोल खुल गयी। फिलहाल नगर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक गया का रहने वाला है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।