ब्रेकिंग
Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत

हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से 2.65 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

BAGAHA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। ताजा मामला बगहा का है जहां एक बार फिर अपराधियों ने दुस्सा

हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से 2.65 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। ताजा मामला बगहा का है जहां एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात अपराधियों ने भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 2.65 लाख रुपये लूट लिया। 


बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना का अंजाम दिया है। घटना बुधवार की देर शाम सेमरा थाना क्षेत्र के मेड्रोल आवासीय स्कूल के पास स्थित टांड की है। घटना की पुष्टि करते हुए सेमरा थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि भारत फाइनेंस कंपनी का एक कर्मी चिउटाहा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से लोन की किस्त वसूल कर बगहा लौट रहा था तभी इसी क्रम में मेड्रोल आवासीय स्कूल के पास स्थित टाड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने भारत फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 2.65 लाख रूपये की लूट लिये और मौके से फरार हो गये। 


थानाध्यक्ष ने बताया कि फाइनेंस कर्मी के सूचना पर सेमरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही इस मामले में फाइनेंस कर्मी से भी पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस बाबत सभी थाना को सूचित किया जा चुका है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर चौक चौराहे पर तलाशी ली जा रही है। पूरे इलाके में और आस-पास के गांव में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है। जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।