ब्रेकिंग
पटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ के टर्नओवर तक, पटना की देवनी देवी की सफलता की कहानी रात में झाड़-फूंक, सुबह पुजारी की हत्या, बीमार युवक पर वारदात का आरोपपरिवहन विभाग में अराजकता ! डीटीओ के अंडर में डीटीओ...परेशान अधिकारी ने 'सचिव' को लिखा पत्र, कहा- ''गरिमा प्रभावित हो रही'' बिहार में गंगा का रौद्र रुप: नदी की तेज धार से लगातार कट रही जमीन, सैकड़ों परिवार घर छोड़ने को मजबूर; आंखों के सामने उजड़ रहा आशियानापटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ के टर्नओवर तक, पटना की देवनी देवी की सफलता की कहानी रात में झाड़-फूंक, सुबह पुजारी की हत्या, बीमार युवक पर वारदात का आरोपपरिवहन विभाग में अराजकता ! डीटीओ के अंडर में डीटीओ...परेशान अधिकारी ने 'सचिव' को लिखा पत्र, कहा- ''गरिमा प्रभावित हो रही'' बिहार में गंगा का रौद्र रुप: नदी की तेज धार से लगातार कट रही जमीन, सैकड़ों परिवार घर छोड़ने को मजबूर; आंखों के सामने उजड़ रहा आशियाना

हथियार के बल पर भाई ने बहन के साथ किया गंदा काम, जान से मारने की दी धमकी

GAYA: बिहार के गया से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने अपनी ही चचेरी बहन को अपने हवस का शिकार बना लिया है। उसने बहन पर हथियार तानकर गंदा का

हथियार के बल पर भाई ने बहन के साथ किया गंदा काम, जान से मारने की दी धमकी
First Bihar
2 मिनट

GAYA: बिहार के गया से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने अपनी ही चचेरी बहन को अपने हवस का शिकार बना लिया है। उसने बहन पर हथियार तानकर गंदा काम किया। पूरा मामला डोभी थाना इलाके का है। इस घटना की खबर फैलते ही लोग हैरान है कि एक भाई अपनी बहन के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। घटना के बाद पीड़िता ने डोभी थाना में मामला दर्ज कराया है। 


बताया जा रहा है कि डोभी थाना इलाके में एक भाई ने रात में अपनी नाबालिग चचेरी बहन का बंदूक के बल पर बलात्कार किया।मंगलवार को पीड़िता ने डोभी थाने में पुलिस को आवेदन देकर यह आरोप लगाया कि चचेरे भाई ने उसे हथियार का भय देकर उसका रेप किया। पीड़िता के मुताबिक़ 17 मई को ही इस घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद पीड़िता को गया के प्रभावती अस्पताल भेजा है, जहां उसका मेडिकल टेस्ट होना है। 


घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि उसका चचेरा भाई 17 मई को बंदूक लेकर उसके रूम में घुस गया और उसका रेप किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपित भाई उसकी हत्या कर देने की धमकी देने लगा। लड़की ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद लड़की की मां और पिता उसे लेकर थाने पर पहुंचे। 


थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि घटना 20 दिन पहले का है। एफआईआर दर्ज की गई है। नाबालिग को अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है। आरोपित पीड़िता का चचेरा भाई है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट आ जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स