ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

वैशाली में हर्ष फायरिंग के दौरान कैमरामैन की मौत, बेगूसराय में भी एक शख्स को लगी गोली

DESK : बिहार में पुलिस के वरीय पदाधिकारी लगातार शादी-विवाह में हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने की बात कह रहे हैं. लेकिन हर्ष फायरिंग करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं. वैशाली में शादी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : बिहार में पुलिस के वरीय पदाधिकारी लगातार शादी-विवाह में हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने की बात कह रहे हैं. लेकिन हर्ष फायरिंग करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं. वैशाली में शादी के दौरान हर्ष में एक कैमरामैन की मौत हो गई. बेगूसराय में भी शादी के दौरान एक युवक को गोली लग गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


पहली वारदात वैशाली जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां एक शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान कैमरामैन को गोली लग गई. जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. शादी के माहौल में मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया. सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के पिता समेत तीन लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


दूसरी वारदात बेगूसराय जिले की है. जहां बलिया थाना इलाके के शादीपुर दियारा में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई. जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घायल युवक की पहचान बलिया थाना इलाके के करारी गांव के रहने वाले अवधेश सिंह के बेटे सोनू कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे. तभी उन्होंने हथियार निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान सोनू कुमार के पैर में गोली लग गई. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता