ब्रेकिंग
शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल

हरियाणा के मस्जिद में घुसकर बिहार के युवक की चाकू मारकर हत्या, सीतामढ़ी में मातम का माहौल

SITAMARHI: हरियाणा के गुरुग्राम में सीतामढ़ी निवासी इमाम हाफिज साद की मस्जिद में घुसकर हत्या कर दी गई है। हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर 57 की मस्जिद में उपद्रवियों के हमले में इ

हरियाणा के मस्जिद में घुसकर बिहार के युवक की चाकू मारकर हत्या, सीतामढ़ी में मातम का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: हरियाणा के गुरुग्राम में सीतामढ़ी निवासी इमाम हाफिज साद की मस्जिद में घुसकर हत्या कर दी गई है। हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर 57 की मस्जिद में उपद्रवियों के हमले में इमाम हाफिज साद मारे गए है। मृतक इमाम सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड के पंडौल बुजुर्ग पंचायत के मनियाडीह गांव वार्ड नंबर 8 के निवासी थे। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में गम और गुस्से का माहौल है। 


बताया जाता है गुरुग्राम मस्जिद में हमला कर वहां तैनात सीतामढ़ी निवासी इमाम हाफिज साद की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इमाम की मौत की खबर सुनकर पिता मोहम्मद मुस्ताक उर्फ लड्डू काफी सदमे में है। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त को मोहम्मद गांव आने वाले थे। उनका टिकट भी बन गया था। मृतक के पिता ने बताया कि उपद्रवियों ने रात 12:00 बजे उनकी हत्या कर दी। 


परिवार को ये खबर मिलते ही उनके पांव तले जमीन खिसक गई। गांव में भी इसको लेकर कोहराम मच गया। हाफिज साद की मां सनोबर खातून भी अपने बेटे के गम में बदहवास है। हाफिज अभी अविवाहित थे। जानकारी के मुताबिक मृतक दिसंबर 2022 से गुरुग्राम मस्जिद में इमाम थे। आज मृतक हाफिज साद का पार्थित शरीर उनके पैतृक गांव नानपुर पहुंचेगा। इमाम की मस्जिद में घुसकर हुई हत्या की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल कायम है। वहीं स्थानीय लोगों ने सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया साथ ही इस मामले में कार्रवाई की भी मांग की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता