ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

हार्डकोर नक्सली धर्मेंद्र कोड़ा गिरफ्तार, 2014 में हुए CRPF हमले में था नामजद

MUNGER: हार्डकोर नक्सली धर्मेंद्र कोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान CRPF जवानों पर हुए हमले में धर्मेंद्र कोड़ा नामजद था। आज इसकी गिरफ्तारी गंगटा था

हार्डकोर नक्सली धर्मेंद्र कोड़ा गिरफ्तार, 2014 में हुए CRPF हमले में था नामजद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: हार्डकोर नक्सली धर्मेंद्र कोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान CRPF जवानों पर हुए हमले में धर्मेंद्र कोड़ा नामजद था। आज इसकी गिरफ्तारी गंगटा थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान की गयी। पूछताछ के दौरान नक्सली ने पुलिस के समक्ष कई राज खोले। फिलहाल पुलिस नक्सली से मिले इनपुट पर काम कर रही है। पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है। धर्मेंद्र कोड़ा की गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है। धर्मेंद्र कोड़ा की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। 

2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने सीआरपीएफ के बटालियन को निशाना बनाया था। अहले सुबह 3 बजे जवानों की पेट्रोलिंग गाड़ी को मुंगेर के खड़गपुर थाना क्षेत्र के भीम बांध के पास ब्लास्ट में उड़ाने की कोशिश की गयी थी। जिसमें 2 जवान शहीद हुए थे और इस दौरान 9 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए पटना भेजा गया था।


 इस हमले में शामिल जमुई ज़िले के लक्ष्मीपुर थाना अन्तर्गत चौकिया गांव निवासी  हार्डकोर नक्सली धर्मेंद्र कोड़ा को CRPF और जिला पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एसपी जे.जलारेड्डी ने बताया कि भीम बांध स्थित CRPF बटालियन और मुंगेर ज़िला बल सहित जमुई पुलिस ने संयुक्त रूप से मुंगेर के गंगटा थाना क्षेत्र और जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया था। 


इस दौरान सीआरपीएफ हमले के नामजद हार्डकोर नक्सली धर्मेंद्र कोड़ा को गिरफ्तार किया गया। मुंगेर एसपी जे.जलारेड्डी ने बताया कि हार्डकोर नक्सली के विरुद्ध खड़गपुर थाने में 10 अप्रैल 2014 को 83/14 कांड संख्या दर्ज की गयी थी। सीआरपीएफ पर हमले में नामजद नक्सली धर्मेंद्र कोड़ा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में नक्सली ने पुलिस के समक्ष कई राज खोले। फिलहाल पुलिस नक्सली से मिले इनपुट पर काम कर रही है। पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है। 


गंगटा थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के नामों के बारे में जानकारी दी है। इसके लिए जमुई पुलिस के साथ कार्रवाई चल रही है। नामजद नक्सली जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चौकिया गांव रहने वाला है। पुलिस नक्सली की गिरफ्तारी का बड़ी सफलता मान रही है। 

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता