ब्रेकिंग
पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान

Bihar Crime News: पास मांगने पर फॉर्च्यूनर और डस्टर सवार आपस में भिड़े, बीच सड़क पर हुआ खूनी खेल

Bihar Crime News: बिहार में वैशाली जिले के हाजीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पास मांगने को लेकर सड़क पर मर्डर हो गया। घटना जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के मलमल्ला चौड़ पर बुधवार की रात करीब 10:50 बजे गाड़ी पासिंग के दौरान हुई।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में वैशाली जिले के हाजीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पास मांगने को लेकर सड़क पर मर्डर हो गया। घटना जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के मलमल्ला चौड़ पर बुधवार की रात करीब 10:50 बजे गाड़ी पासिंग के दौरान हुई। इस चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल है।  


मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव निवासी स्वर्गीय रामकिशन राय के 25 वर्ष से पुत्र चंद्रशेखर कुमार के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, डस्टर गाड़ी सवार ने फॉर्च्यूनर सवार व्यक्ति से पास मांगा था। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और यह बहस हिंसक रुप में बदल गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि चाकूबाजी होने लगी। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रुप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।