ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

हाजीपुर में महिला से 2 लाख की लूट, मुजफ्फरपुर में CSP संचालक से ढाई लाख की लूट, इलाके में दहशत

DESK: बिहार में अपराधियों को मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि बदमाश आए दिन एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आज बदमाशों ने मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में

हाजीपुर में महिला से 2 लाख की लूट, मुजफ्फरपुर में CSP संचालक से ढाई लाख की लूट, इलाके में दहशत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार में अपराधियों को मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि बदमाश आए दिन एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आज बदमाशों ने मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में लूट की घटना को अंजाम दिया है। मुजफ्फरपुर में सीएसपी संचालक से ढाई लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गये। जबकि हाजीपुर में बैंक से पैसा निकालकर अपने बेटे के साथ जा रही महिला से दो लाख रूपये लूट लिया गया। 


मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के झिटकाही मोड़ पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को हथियार के बल पर ढाई लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू की। पीड़ित सीएसपी संचालक ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। लूट की इस वारदात से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


वही हाजीपुर में नगर थाना क्षेत्र के मरई चौक के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। बैंक से रूपये निकालकर अपने बेटे के साथ घर जा रही महिला को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए और मौके से भाग खड़े हुए। इस दौरान महिला ने जब विरोध किया तब अपराधियों ने पिस्टल के बट से महिला के सिर पर हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गयी। घायल महिला को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 


पीड़िता ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ इलाहाबाद बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही थी। तभी चेहरे पर मास्क लगाए एक बाइक पर आए तीन अपराधियों ने अचानक लूटपाट करने लगे और पास रखे दो लाख रुपये लूट लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है लेकिन अब तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।  

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता