ब्रेकिंग
बिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में बिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में

हाजीपुर में अपराधियों का तांडव, राशन खरीदने जा रहे मजदूर को मारी गोली, हालत गंभीर

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। एक ओर जहां गोपालगंज में जहां AIMIM नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है वही हाजीपुर में किराना दुकान से राशन खरीदने जा रहे मजदूर को ब

 हाजीपुर में अपराधियों का तांडव, राशन खरीदने जा रहे मजदूर को मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। एक ओर जहां गोपालगंज में जहां AIMIM नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है वही हाजीपुर में किराना दुकान से राशन खरीदने जा रहे मजदूर को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना हाजीपुर के सहदेई थाना क्षेत्र के दुबहा गांव की है।


 जहां किराना दुकान से राशन लेने गये एक मजदूर को अपराधियों ने निशाना बनाया और उसे गोली मार दी। गोली लगने से घायल सुचिंद्र पासवान को आनन-फानन में जंदाहा पीएससी ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर किया है। 


बताया जाता है कि दुबहा गांव निवासी शीतल पासवान के 40 वर्षीय पुत्र सुचिंद्र पासवान मजदूरी करते हैं। दाहिने जांच में गोली लगी है। महनार-सहदेई मार्ग स्थित सोना चिमनी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मजदूर को गोली मारी और मौके से फरार हो गये। गोली लगने के कारण मजदूर सुचिंद्र घायल हो गया। 


गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद घायल मजदूर को जंदाहा पीएससी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सहदेई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। 


परिजनों ने बताया की गोली मारने वाला बदमाश भी उसी गांव का है जहां सुचिंद्र रहता है। अपराधियों की पहचान कर ली गयी है।  बताया गया कि गोली मारने वाला बदमाश दुबहा गांव निवासी दिनेश राय का पुत्र मोनू कुमार एवं उसका एक साथी था। जिसे लोगों ने भागने के दौरान पहचान लिया। पुलिस सभी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता