ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

गेस्ट हाउस में फर्जी थाने का खुलासा, दो पुलिस समेत 5 गिरफ्तार

BANKA : खबर बांका जिले की है, जहां बुधवार की सुबह-सवेरे पुलिस ने अनुराग गेस्ट हाउस में फर्जी तरीके से संचालित हो रहे कृत्रिम थाने का उद्भेदन किया। पुलिस ने छापेमारी की तो शहर के फर

गेस्ट हाउस में फर्जी थाने का खुलासा, दो पुलिस समेत 5 गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

BANKA : खबर बांका जिले की है, जहां बुधवार की सुबह-सवेरे पुलिस ने अनुराग गेस्ट हाउस में फर्जी तरीके से संचालित हो रहे कृत्रिम थाने का उद्भेदन किया। पुलिस ने छापेमारी की तो शहर के फर्जी कृत्रिम थाने का खुलासा हुआ। इस दौरान पुलिस की फर्जी वर्दी में एक युवक और युवती को भी गिरफ्तार किया है। 



पुलिस ने दरोगा का किरदार निभा रही युवती अनिता देवी के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। इससे पता चलता है कि ये कट्टा उसके वरीय पदाधिकारी द्वारा सीखने के लिये दिया गया था और उसकी बहाली झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कहने पर हुई है।



फर्जी पुलिस थाने में मुंशी का काम कर रहे फुल्लीडुमर के लौढिया गांव के रमेश कुमार और सुल्तानगंज के खानपुर की रहने वाली जुली कुमारी को भी हिरासत में लिया गया है। भागलपुर जिला के खानपुर के ही आकाश कुमार को भी पुलिस वर्दी में कई अन्य कागजात के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में सभी ने अपने सीनियर ऑफिसर फुल्लीडुमर के रहने वाले भोला यादव के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हीं के दिशा निर्देश पर हम काम करते हैं। इसके एवज में हमें ₹500 की दिहाड़ी मिलती है। पुलिस ने गेस्ट हाउस से इनके निजी रसोईया को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता