ब्रेकिंग
Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar News: कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर-दिल्ली में छापेमारी, पटना लाने की तैयारी में पुलिस✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar News: कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर-दिल्ली में छापेमारी, पटना लाने की तैयारी में पुलिस

Gopalganj Crime News: बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात, दो अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने एक बदमाश को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। दो बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। भागने के दौरान एक बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। घटना से गुस

Gopalganj Crime News: बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात, दो अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने एक बदमाश को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। दो बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। भागने के दौरान एक बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। घटना से गुस्साए लोगों ने बदमाश की पीट-पीटकर जान ले ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, यह पूरा मामला थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय पवन सिंह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी दो बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और गोली चला दी। पवन सिंह गोली लगने के बाद घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से भागने लगे।


इसके बाद ग्रामीणों ने भाग रहे एक बदमाश को धर दबोचा और पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। उधर, गंभीर रूप से घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।