ब्रेकिंग
KISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार KISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार

गोपालगंज में बड़ी वारदात: घर में घुसकर किन्नर की गला रेतकर हत्या, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

GOPALGANJ: गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है जहां कोलकाता की रहने वाली किन्नर की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। आर्केस्ट्रा संचालक प्रिया किन्नर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी

गोपालगंज में बड़ी वारदात: घर में घुसकर किन्नर की गला रेतकर हत्या, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है जहां कोलकाता की रहने वाली किन्नर की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। आर्केस्ट्रा संचालक प्रिया किन्नर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी के मिश्र बतराहा स्थित किराये के मकान में प्रिया किन्नर रहती थी। बुधवार को अज्ञात अपराधी उसके घर में घुसे और गला रेतकर हत्या कर मौके से फरार हो गये। 


इस घटना की खबर मिलते ही आस-पास में रहने वाले किन्नरों की टोली घटनास्थल पर पहुंच गई। किन्नरों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 


घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वायर्ड की टीम को भी बुलाया गया। प्रिया किन्नर की हत्या किसने की और क्यों की इसका पता अभी नहीं चल सका है। साथी किन्नरों ने पुलिस प्रशासन से चौबीस घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसा नहीं किये जाने पर किन्नरों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। वही इस मामले की जांच के लिए एसपी ने एसआईटी का गठन किया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें