ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बीमारी का हवाला देकर जब ढोल नहीं बजाने की अपील की तो युवक बन गए हैवान, पीट पीटकर की शख्स की हत्या

GOPALGANJ: गोपालगंज में जब एक बीमार बुजुर्गे के बेटे ने युवकों से दूर जाकर ढोल बजाने की अपील की तो ढोल बजा रहे युवकों ने शख्स की जमकर पिटाई कर दी. बाद में इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई. इस मामले

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में जब एक बीमार बुजुर्गे के बेटे ने युवकों से दूर जाकर ढोल बजाने की अपील की तो ढोल बजा रहे युवकों ने शख्स की जमकर पिटाई कर दी. बाद में इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई. इस मामले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

मामला फुलवरिया के संग्रामपुर गोपाल कहा है जहां महावीरी अखाड़ा को लेकर तैयारियों जोरों पर थी. इसी बीच कुछ युवक एक बीमार बुजुर्ग के दरवाजे के नजदीक जोर जोर से ढोल बजा रहे थे जो बीमार बुजुर्ग को परेशान कर रहा था. इसी बात को लेकर बुजुर्ग के बेटे ने ढोल बजाने वाले युवकों से दूर जाकर ढोल बजाने की गुहार लगायी.

शख्स के इस बात से नाराज युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शख्स की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता