ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

यूपी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कुख्यात मुन्ना मिश्रा चढ़ा पुलिस के हत्थे

GOPALGANJ: यूपी पुलिस की मदद से गोपालगंज पुलिस ने मोस्ट वांटेड और पचास हजार के इनामी कुख्यात अपराधी मुन्ना मिश्रा को गिरफ्तार किया है। कुख्यात के पास से पुलिस ने एके-47, एक मै

यूपी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कुख्यात मुन्ना मिश्रा चढ़ा पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: यूपी पुलिस की मदद से गोपालगंज पुलिस ने मोस्ट वांटेड और पचास हजार के इनामी कुख्यात अपराधी मुन्ना मिश्रा को गिरफ्तार किया है। कुख्यात के पास से पुलिस ने एके-47, एक मैगजीन, 28 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद किया है। कटेया थाना क्षेत्र के पकहा में पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई की है। 


एसपी आनंद कुमार ने बताया कि कुख्यात मुन्ना मिश्रा पर 4 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। मुन्ना मिश्रा को पकड़ने के लिए कई महीनों से गोपालगंज पुलिस और एसटीएफ लगी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ के टीम की मदद से पुलिस ने  कटेया थाना क्षेत्र के पकहा से गिरफ्तार किया। 


कुख्यात मुन्ना मिश्रा 60 दिन पूर्व जमुनहां बाजार में शिक्षक दिलीप सिंह की भूमि विवाद में हत्या करने के मामले में फरार चल रहा था। कुख्यात मुन्ना मिश्रा की पत्नी अनु मिश्रा भी शिक्षक दिलीप सिंह के हत्या के आरोपी है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात उत्तर प्रदेश के भी अलग-अलग शहरों में डेरा डाल रखा था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। 


लोकेशन के आधार पर गोपालगंज पुलिस की टीम ने कुख्यात को एके-47 के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि गोपालगंज पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है। एसपी आनंद कुमार ने बताया कि कुख्यात  मुन्ना मिश्रा की गिरफ्तारी में शामिल सभी पुलिस टीम को 50 हजार रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता