ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

TMC नेता की हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, बंगाल पुलिस ने गोपालगंज से दबोचा

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पश्चिम बंगाल की पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुरुलिया के आद्रा थाने की पुलिस टीम ने कटेया थाना क्षेत्र के डीहब

TMC नेता की हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, बंगाल पुलिस ने गोपालगंज से दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां पश्चिम बंगाल की पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुरुलिया के आद्रा थाने की पुलिस टीम ने कटेया थाना क्षेत्र के डीहबगही गांव से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के नेता की हत्या के आरोपी को धर दबोचा। बिहार में बंगाल पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बंगाल पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई।


दरअसल, बीते 22 जून को तृणमूल कांग्रेस के नेता सह रेलवे के बड़े कॉन्ट्रेक्टर धनंजय चौबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। धनंजय चौबे पुरुलिया के आद्रा थाना क्षेत्र के अरटा गांव के रहने वाले थे। बदमाशों ने टीएमसी नेता को 9 गोलियां दागकर मौत के घाट उतार दिया था जबकि उनके सुरक्षा गार्ड को भी दो गोलिया मारी गई थीं। बंगाल में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हड़कंप मच गया था।


बंहाल पुलिस ने इस हत्याकांड को चुनौती के रूप में लिया और केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान बंगाल पुलिस गोपालगंज पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से डीहबगही गांव निवासी अमरेन्द्र पांडेय के बेटे रत्नेश पांडेय को टीएमसी नेता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ ले गई। पूरे मामले पर गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार रत्नेश पांडेय पेशेवर अपराधी है और बंगाल में टीएमसी नेता की हत्या करने के बाद भागकर अपने घर चला आया था।