ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

शराबबंदी वाले राज्य में 10 लाख की शराब जब्त, दिल्ली से मधुबनी लेकर जा रहा था आर्मी का जवान

GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीच चुके हैं बावजूद इसके सरकार और पुलिस इस कानून को सख्ती से पालन कराने में अबतक विफल साबित रही है। शराब की खेप लगातार दूसरे राज

शराबबंदी वाले राज्य में 10 लाख की शराब जब्त, दिल्ली से मधुबनी लेकर जा रहा था आर्मी का जवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीच चुके हैं बावजूद इसके सरकार और पुलिस इस कानून को सख्ती से पालन कराने में अबतक विफल साबित रही है। शराब की खेप लगातार दूसरे राज्यों से बिहार पहुंच रही है। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दिल्ली से मधुबनी ले जा रहे शराब की खेप के साथ एक आर्मी के जवान को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। तभी सामने से आ रही कार को पुलिसकर्मियों ने रोका। कार सवार शख्स ने खुद को आर्मी का जवान बताया। बावजूद इसके पुलिस जवानों ने उसकी कार की तलाशी लेनी शुरू की। इस दौरान कार के भीतर से 46 कार्टन विदेशी शराब की खेप को पुलिस ने जब्त किया।


पुलिस ने शराब के साथ साथ कार को भी जब्त कर लिया और आरोपी आर्मी जवान को गिरफ्तार कर थाने ले गई। गिरफ्तार आर्मी जवान की पहचान भेजा गांव निवासी राम चौधरी के 25 वर्षीय बेटा केशव कुमार चौधरी के रूप में की गई है। आर्मी का जवान दिल्ली से मधुबनी शराब की खेप लेकर माफिया को डिलेवरी करने जा रहा था। इसी दौरान गोपालगंज में पुलिस ने उसे धर दबोचा। बरामद शराब की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है।