ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजद विधायक को जान से मारने की मिली धमकी, जिला परिषद सदस्य प्रिंस नेता पर लगाया आरोप

GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बैकुंठपुर से राजद विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव जान से मारने की धमकी मिली है। जिला परिषद सदस्य पर धमकी देने का आरोप वि

राजद विधायक को जान से मारने की मिली धमकी, जिला परिषद सदस्य प्रिंस नेता पर लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बैकुंठपुर से राजद विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव जान से मारने की धमकी मिली है। जिला परिषद सदस्य पर धमकी देने का आरोप विधायक प्रेमशंकर यादव ने लगाया है। जिला परिषद सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 


इस पूरे मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि बात सही पाई गयी तो आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार राजद विधायक के मोबाइल पर कॉल आया था। जिस वक्त फोन आया वे सो रहे थे। जिसके कारण फोन नहीं उठा सके। 


फोन रिसिव नहीं करने पर उसी नंबर से धमकीभरा मैसेज भी आया। जिसमें राजद विधायक को जान से मारने की धमकी दी गयी। मामला 27 जुलाई की देर रात की है। धमकीभरा मैसेज आने के बाद राजद विधायक ने 28 जुलाई को महम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया। प्रेमशंकर यादव ने जिला परिषद सदस्य ज्योति भूषण कुंवर उर्फ प्रिंस नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा कि पहले भी इनके द्वारा रंगदारी मांगी जा चुकी है। विधायक की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।   

टैग्स