ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

रात के अंधेरे में अपनी माशूका से मिलने पहुंचे थे दारोगा, अचानक खुल गई पोल, लोगों ने बंधक बना जमकर पीटा

GOPALGANJ: रात के अंधेरे में एक दारोगा को अपने माशूका से मिलने जाना महंगा पड़ा. लोगों ने प्रेमिका से मिलने आए दारोगा को पहले तो बंधक बना लिया और उसके बाद जमकर पिटाई कर दी. </p

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ: रात के अंधेरे में एक दारोगा को अपने माशूका से मिलने जाना महंगा पड़ा. लोगों ने प्रेमिका से मिलने आए दारोगा को पहले तो बंधक बना लिया और उसके बाद जमकर पिटाई कर दी. 

मामला गोपालगंज के थावे थाना के वृंदावन मौजे गांव की है. जहां थावे थाना में पदस्थापित आशिक मिजाज दारोगा निशिकांत उपाध्याय को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियों ने बंधक दारोगा को छुड़ाया.

ग्रामीणों का कहना है कि निशिकांत उपाध्याय हमेशा रात में गांव की एक लड़की से मिलने आता था. शुक्रवार को भी वह अपनी माशूका से मिलने गांव पहुंचा था, जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई और ग्रामीणों ने उसे घर में ही बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी और एसपी को बुलाने पर अड़ गए. जिसके बाद पुलिस के वरिय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और बंधक बने दारोगा को छुड़ाया. 

वहीं इस मामले को लेकर एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, दारोगा पर लगे आरोप सत्य पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.