ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी, मुखिया के देवर के खिलाफ थाने में केस दर्ज, बातचीत का ऑडियो वायरल

GOPALGANJ: गोपालगंज में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी दी गयी है। सरकारी कार्य मे बाधा और गाली गलौज को लेकर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ने कटेया थाने में मह

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी, मुखिया के देवर के खिलाफ थाने में केस दर्ज, बातचीत का ऑडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी दी गयी है। सरकारी कार्य मे बाधा और गाली गलौज को लेकर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ने कटेया थाने में महिला मुखिया के देवर आलोक तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। कटेया के बेलही खास पंचायत के मुखिया रिया तिवारी पांडेय के देवर आलोक तिवारी पर धमकी देने का आरोप मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ने लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


कटेया प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) प्रमोद कुमार ने कटेया थाने में आलोक तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि राज बेलही खास की मुखिया कुमारी रिया पाण्डेय तिवारी के देवर आलोक तिवारी ने मोबाईल संख्या 7294116525 से मेरे मोबाईल नम्बर (7903332454) पर फोन किया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मेरे साथ दुर्व्यवहार एवं मुझे धमकी दी। 


प्रमोद ने बताया कि मैंने जब कार्यालय आकर बात करने को कहा तो आलोक तिवारी ने तुम ताम पर उतर आया और देख लेने की धमकी देने लगा। इस दौरान बातचीत का ऑडियो पदाधिकारी ने रिकॉर्ड कर लिया। पदाधिकारी ने बताया कि आलोक तिवारी कार्यालय में आकर सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करते हैं। मुझे अशांका है कि किसी अन्य समय इनके द्वारा मुझे क्षति भी पहुंचाई जा सकती है। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 


वही कटेया के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार और मुखिया रिया तिवारी पांडेय के देवर आलोक तिवारी की बातचीत का ऑडियो सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल इस ऑडियों की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। इस ऑडियों में फोन करने वाला खुद को बेलही का आलोक तिवारी बताते हुए कहा कि प्रमोद जी बोल रहे हैं..हम आलोक तिवारी बेलही से बोल रहे हैं.. आलोक तिवारी ने कहा कि काम बेच रहे हो तुम अभी...करेंगे। हम कौन है यह आकर तुमको बताते हैं। तुम कौन हो इसका जवाब भी तुमको देना होगा। 

प्रमोद कुमार-आलोक तिवारी कौन है?.. उम्र कम है थोड़ा दिमाग दुरुस्त करके बात कीजिए समझे ना..

आलोक तिवारी-काम बेच रहे हो तूम

प्रमोद कुमार-आपका फोन हम रिकॉर्ड कर रहे है आलोक जी..ठीक है

आलोक तिवारी-रिकॉर्ड कीजिए..हम जानना चाहते हैं किस हैसियत से आप काम बेच रहे हैं

प्रमोद कुमार-आप किस हैसियत से फोन कर रहे है

आलोक तिवारी-हम पंचायत के जागरूक नागरिक होने के नाते फोन कर रहे है

प्रमोद कुमार-आप जागरूक क्या है..आप थोड़ा होश में रहकर बात कीजिए

आलोक तिवारी-होश बिगाड़ देंगे तुम्हारा..टेंशन मत लो फ्री हो जाने दो हमको 

प्रमोद कुमार-हम सब रिकॉर्ड कर रहे है..तुमको हम बताते है.. देखते है कितना बड़ा रंगदार हो तुम

आलोक तिवारी-दिखाते हैं कि हम कितना बड़ा रंगदार है

प्रमोद कुमार-कल ऑफिस में आओंगे 

आलोक तिवारी-कितना बजे रहोगे

प्रमोद कुमार-पहले मुखिया और अपने भाई से पूछ लेना तब ऑफिस आना...कितना बड़ा जागरूक हो हमको पता है 

आलोक तिवारी-ऑफिस तुम्हारा नहीं पब्लिक का है..तुम पब्लिक का नौकर हो..पब्लिक सर्वेंट में आते हो तुम

प्रमोद कुमार-होश में रहकर बात करो तुम ऑफिस पहुंचों हम तुमसे बात करते हैं...फोन हम रिकॉर्ड कर रहे हैं

आलोक तिवारी- रिकॉर्ड कीजिए हम जानना चाहते हैं कि किस हैसियत से आप काम बेच रहे है। होश में रह करके बात कीजिए


टैग्स