ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पोते ने की दादा की निर्मम हत्या, 70 साल के बुजुर्ग पर चढ़ाया स्कॉर्पियो

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज में एक पोते ने दादा पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी जिससे घटनास्थल पर ही 70 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गयी। वही इस दौरान दो अन्य लोग भी घायल हो गये है

पोते ने की दादा की निर्मम हत्या, 70 साल के बुजुर्ग पर चढ़ाया स्कॉर्पियो
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज में एक पोते ने दादा पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी जिससे घटनास्थल पर ही 70 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गयी। वही इस दौरान दो अन्य लोग भी घायल हो गये हैं। घायलों को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी के मांझा चतुर्भुज गांव का है। जहां इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


बताया जाता है कि रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसी दौरान एक चचेरे पोते ने इस घटना को अंजाम दिया। मारपीट के दौरान चचेरा पोता इतना आक्रोशित हो गया कि उसने 70 साल के बुजुर्ग जो कि रिश्ते में दादा लगते थे उन पर स्कॉर्पियो कार को चढ़ा दिया। स्कॉर्पियों की चपेट में आने के बाद उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ थाने ले गयी। फिलहाल पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है। इस पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान उस्मान मियां के रूप में हुई है। जमीन के रास्ते का विवाद को लेकर पोता रिजवान से दादा की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोजिद मियां और उसके बेटे रिजवान मियां को गिरफ्तार किया है फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।