ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

लव, सेक्स और धोखा: पहले प्यार के जाल में फंसाकर किया गंदा काम, अब अश्लील वीडियो भेज लड़की की शादी नहीं होने दे रहा बॉयफ्रेंड

GOPALGANJ: गोपालगंज में प्रेम प्रसंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़के ने पहले तो लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और बाद में उसका शारीरिक शोषण करने लगा। आरोपी ने इसी बीच

लव, सेक्स और धोखा: पहले प्यार के जाल में फंसाकर किया गंदा काम, अब अश्लील वीडियो भेज लड़की की शादी नहीं होने दे रहा बॉयफ्रेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में प्रेम प्रसंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़के ने पहले तो लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और बाद में उसका शारीरिक शोषण करने लगा। आरोपी ने इसी बीच लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया और अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। हद तो तब हो गई जब युवक ने अश्लील वीडियो भेजकर लड़की की शादी तोड़वा दी। परेशान लड़की ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला राजू सोनी मीरगंज में ज्वेलर्स की दुकान चलाता था। करीब सात साल पहले उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी। दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो बात प्रेम प्रसंग तक पहुंच गई। आरोपी ने मीठी-मीठी बातें कर पहले तो लड़की को अपनी जाल में फंसाया और बाद में उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। इसी बीच एक दिन उसने लड़की को अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।


ब्लैकमेलिंग की शिकार लड़की को नहीं चाहते हुए भी आरोपी के बुलाने पर जाना पड़ता था। आरोपी राजू सोनी जब मन होता उसे मिलने के लिए बुलाता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। जब इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने उसकी शादी दूसरी जगह फिक्स कर दी। यह बात आरोपी को नागवार गुजरी और उसने लड़की का अश्लील वीडियो लड़के वालों के घर भेजकर उसकी शादी तोड़वा दी। 


जहां भी लड़की की शादी तय हो रही है आरोपी लड़की का गंदा वीडियो वहां भेज देता है जिससे लड़की की शादी टूट जाती है। परेशान लड़की और उसके परिजन एसपी के पास पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।