ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पुलिस की टीम पर हमला करने वाले 2 शराब माफिया गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान दो चौकीदार को चाकू मारकर किया था घायल

GOPALGANJ: पुलिस की टीम पर हमला किये जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। गोपालगंज की मांझागढ़ थाने की पुलिस ने दो मुख्य आरोपी और शराब माफिया अमित और आकाश को गिरफ्तार कि

पुलिस की टीम पर हमला करने वाले 2 शराब माफिया गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान दो चौकीदार को चाकू मारकर किया था घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: पुलिस की टीम पर हमला किये जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। गोपालगंज की मांझागढ़ थाने की पुलिस ने दो मुख्य आरोपी और शराब माफिया अमित और आकाश को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर मांझागढ़ के दो चौकीदारों पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप है। बीती रात छापेमारी करने गये चौकीदारों पर शराब माफिया ने मिलकर हमला बोला था। जिसके बाद पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए दो शराब माफिया और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। 


पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गोपालगंज ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। बताया कि मांझागढ़ थाना अंतर्गत कोईनी बलुआ टोला में पुलिस पर हमला मामले में 02 शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया है। वही यह भी बताया गया है कि दिनांक 05.08.2024 को समय करीब 08:00 बजे अपराहन में मांझागढ़ थाना टीम कोईनी बलुआ टोला में शराब बरामदगी और शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के क्रम में शराब माफिया द्वारा चौकीदार रामबाबु एवं चौकीदार बैजू शाह पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। 


उक्त घटना के संबंध में थानाध्यक्ष को सूचित किया गया तत्पश्चात् थानाध्यक्ष द्वारा अतिरिक्त बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा गया जिसके मदद से 02 शराब माफिया 01. अमित कुमार राम उर्फ अक्षय राम पिता शंभुनाथ राम ग्राम सरेया वार्ड नं0-02 साधु चौक थाना नगर 02. आकाश कुमार पिता सुरेन्द्र राम ग्राम लखपतिया मोड़ वार्ड नं 03, नगर थाना, गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया। घायल दोनों चौकीदार को सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा चौकीदार रामबाबू को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जिस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की टीम पर हमला करने वाले 2 शराब माफिया गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान दो चौकीदार को चाकू मारकर किया था घायल