ब्रेकिंग
खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी

पुलिस बनकर वाहन चालकों से वसूली करने वाला 4 शातिर गिरफ्तार, फर्जी आई कार्ड भी बरामद

GOPALGANJ: फर्जी पुलिस बनकर एनएच-27 पर आने-जाने वाली गाड़ियों से वसूली करने वाले 4 शातिरों को गोपालगंज पुलिस ने दबोचा है। पूछताछ के बाद चारों को जेल भेजा गया है। कई दिनों से य

पुलिस बनकर वाहन चालकों से वसूली करने वाला 4 शातिर गिरफ्तार, फर्जी आई कार्ड भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: फर्जी पुलिस बनकर एनएच-27 पर आने-जाने वाली गाड़ियों से वसूली करने वाले 4 शातिरों को गोपालगंज पुलिस ने दबोचा है। पूछताछ के बाद चारों को जेल भेजा गया है। कई दिनों से ये लोग वसूली कर रहे थे जिसकी भनक तक पुलिस को नहीं हुई। लेकिन किसी ने फोन करके इस बात गुप्त सूचना लोकल पुलिस को दी। जिसके बाद कार्रवाई कर इन शातिरों को दबोचा गया।  


बताया जाता है कि गोपालगंज के कुचायकोट थाना इलाके में एनएच 27 पर वाहन चालकों से अवैध वसूली का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फर्जी चार पुलिस वाले को पकड़ा. पुलिस ने उसके पास से चोरी की बोलेरो और 5 मोबाइल जब्त किया है। गिरफ्तार शातिर अपराधियों की पहचान की गयी है। जो लोगों को पुलिस का रौब दिखाता था और अवैध वसूली करता था। 


बरामद बोलेरो में रखे लाठी,डंडे और फर्जी आई कार्ड जब्त किया है। इन शातिरों ने चोरी के बोलेरो पर पुलिस की पोलो लाइट को लगा रखा था। जिसे देखकर लोगों को कभी इन पर शक नहीं होता था कि ये लोग फर्जी पुलिस कर्मी है। लेकिन किसी ने इस बात को लिक कर दी। पुलिस को फोन करके बताया कि एनएच-27 पर फर्जी पुलिस बनकर लोग वसूली कर रहे हैं। फिर क्या था पुलिस की टीम बनाई गयी और इन शातिरों को दबोचा गया। पूछताछ के बाद चारों को जेल भेज दिया गया है।  

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता