ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, युवक ने कहा- बेकसूर हूं..गेम खेलने के लिए दोस्तों ने लिया था मेरा मोबाइल

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को धर दबोच

प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, युवक ने कहा- बेकसूर हूं..गेम खेलने के लिए दोस्तों ने लिया था मेरा मोबाइल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को धर दबोचा है। युवक की पहचान नबी हुसैन के बेटे अरमान अली के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


आरोपी युवक बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गंधुआ गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि बीजेपी के जिला मंत्री शुभनारायण सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर यह बताया था कि थानाक्षेत्र में रहने वाले रहमान अली ने पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया है। उसकी इस हरकत से हमें ठेस पहुंचा है। अरमान अली ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है। इसलिए उन्होंने पुलिस से इस युवक पर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। 


बीजेपी नेता द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी को बैकुंठपुर के गंधुआ गांव से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस दौरान उसने खुद को बेकसुर बताया। रहमान का कहना है कि उसके ऊपर लगे सभी आरोप गलत और बेबुनियाद है। 


रहमान ने यह भी कहा कि उसे ठीक से मोबाइल तक चलाने नहीं आता है। जिस पोस्ट की बात की जा रही है वो उसने नहीं की है। यह सरासर गलत आरोप हमारे ऊपर लगाया जा रहा है। अरमान यह भी कहता है कि उसका मोबाइल उसके दोस्तों ने गेम खेलने के लिए लिया था। उसे तो मोबाइल ठीक से ऑपरेट करना भी नहीं आता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।