ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी ने किया हरतालिका तीज, पीट-पीटकर पति ने मार डाला

GOPALGANJ: आज हरतालिका तीज है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जला व्रत रखते हुए मां गौरी और भगवान शंकर की पूजा करती हैं। पति की लंबी आयु के लिए गोपालगंज की एक महि

पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी ने किया हरतालिका तीज, पीट-पीटकर पति ने मार डाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: आज हरतालिका तीज है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जला व्रत रखते हुए मां गौरी और भगवान शंकर की पूजा करती हैं। पति की लंबी आयु के लिए गोपालगंज की एक महिला ने भी इस व्रत को किया। लेकिन शराबी पति ने ऐसा काम किया कि व्रत पूरा होने से पहले ही उसकी जान चली गयी। 


पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर दिया गया। घटना का कारण क्या था यह अब तक पता नहीं चल सका है। लेकिन बताया जाता है कि घरेलु विवाद को लेकर शराबी पति ने पत्नी को लाठी डंडों से इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गयी। तीज पर्व के दिन हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


घटना गोपालगंज के फुलवरिया के श्रीपुर ओपी स्थित मांझा चतुर्भुज की है। जहां इस घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से लोग भी काफी हैरान है। घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। 


लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि आखिर कौन सी ऐसी बात थी कि शराबी पति ने इतना पड़ा कदम उठाया। पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी ने हरतालिका तीज का व्रत कर रखा था। उसका व्रत पूरा हुआ भी नहीं था कि पति ने उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।