ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

पहले लूटते थे लग्जरी गाड़ियां, करते थे उसी से शराब की तस्करी, पुलिस ने किया भंडाफोड़

GOPALGANJ : बिहार में मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार जहां शराबंदी को लेकर काफी कड़ा रुख अख्तियार करते रहते हैं तो वहीं शराब कारोबारी भी नए - नए तरकीब निकाल अपने इस गलत धंधे को अंजाम देते

पहले लूटते थे लग्जरी गाड़ियां, करते थे उसी से शराब की तस्करी, पुलिस ने किया भंडाफोड़
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार जहां शराबंदी को लेकर काफी कड़ा रुख अख्तियार करते रहते हैं तो वहीं शराब कारोबारी भी नए - नए तरकीब निकाल अपने इस गलत धंधे को अंजाम देते रहते हैं। इसी कड़ी में अब जो एक ताजा मामला निकल कर सामने आ रहा है उसके मुताबिक शराब का अवैध धंधा करने वाले कारोबारी पहले लूट की घटना को अंजाम देते हैं, उसके बाद शराब का अवैध तस्करी करते हैं। 


दरअसल, गोपालगंज पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिस गिरोह के सदस्य पहले हाईवे से लग्जरी गाड़ियों की लूटपाट करते थे। फिर लूटी गई इन्हीं गाड़ियों से शराब की तस्करी करते थे। गोपालगंज की हथुआ पुलिस ने ऐसे ही लक्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त किया है। बताया जा रहा है कि, गोपालगंज पुलिस ने लूट की गई कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वही गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के दौरान इस गिरोह के सभी सदस्य फरार हो गए। पुलिस गिरफ्तार किए अपराधी के बयान पर फरार अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


जानकारी के अनुसार,मीरगंज पुलिस ने  शहर के बजरंग बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर एक लग्जरी कार से 330 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इसके साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि मीरगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की मीरगंज बाजार में लक्जरी कार से भारी मात्रा शराब की खेप लाई गई है। इसी सूचना के आधार पर बजरंग बाजार से एक कार से 330 लीटर शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने पाया की जिस कार से शराब की तस्करी की जा रही है। वह लक्जरी कार लूट की है। यह कार  महादेवा ओपी क्षेत्र से कुछ दिन पहले लूटी गई थी। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वही अन्य तस्करों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता