ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

मोबाइल दिखाने के बहाने चाचा ने 4 साल की भतीजी के साथ किया गंदा काम, मां की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

GOPALGANJ: रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के गोपालगंज में सामने आई है। जहां एक चाचा ने अपनी 4 साल की भतीजी के साथ घिनौनी हरकत की। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के

मोबाइल दिखाने के बहाने चाचा ने 4 साल की भतीजी के साथ किया गंदा काम, मां की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के गोपालगंज में सामने आई है। जहां एक चाचा ने अपनी 4 साल की भतीजी के साथ घिनौनी हरकत की। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि रिश्ते में चाचा लगने वाले शख्स ने 4 साल की भतीजी को मोबाइल दिखाने का लालच लिया। मोबाइल देखते ही बच्ची उनकी ओर दौड़ी। जिसके बाद चाचा ने रिश्तों की सारी हदें पार कर दी। 


रिश्ते में भतीजी लगने वाली चार साल की बच्ची के साथ गंदा काम करने वाले चाचा के खिलाफ पीड़िता की मां ने थाने में केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मीरगंज के जिगना ढाला के पास से गिरफ्तार किया है। बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है जहां उसकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। वही आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र की है। इस घटना से लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इस कलयुगी चाचा की करतूत की चर्चा हो रही है।