ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और शातिर को अरेस्ट किया, NIA और ATS ने की पूछताछ

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले दिनों यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित बलथरी चेकपोस्ट गोपालगंज पुलिस की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शातिर सदस्यों को

बिहार पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और शातिर को अरेस्ट किया, NIA और ATS ने की पूछताछ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले दिनों यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित बलथरी चेकपोस्ट गोपालगंज पुलिस की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया था। दोनों की निशानदेही पर एसआईटी की टीम ने राजस्थान के अजमेर से गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, गोपालगंज पुलिस की टीम ने वाहन जांच के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शातिर बदमाशों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से ऑस्ट्रिया मेड पिस्टल बरामद किया था। यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर दोनों की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी कमल रावत और मुजफ्फरपुर के रहने वाले शांतनु शिवम के रूप में हुई थी।


इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। दोनों से पूछताछ के बाद एसआईटी की टीम ने राजस्थान के अजमेर में छापेमारी कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दिनेश सिंह रावत से एनआईए और एटीएस की टीम ने पूछताछ की है। पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है।