ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

स्वर्ण कारोबारी प्रिंस सोनी हत्याकांड का खुलासा, तीन शूटर्स समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

GOPALGANJ: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित जिगना ढाला के पास बीते 5 अगस्त को बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी प्रिंस सोनी उर्फ पुरुषोत्तम सोनी की गोली मारकर हत्या क

स्वर्ण कारोबारी प्रिंस सोनी हत्याकांड का खुलासा, तीन शूटर्स समेत पांच बदमाश गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित जिगना ढाला के पास बीते 5 अगस्त को बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी प्रिंस सोनी उर्फ पुरुषोत्तम सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड को चुनौती के रूप में लेते हुए महज 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन शूटर्स समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, नरईनियां के रहने वाले स्वर्ण कारोबारी प्रिंस सोनी शनिवार को किसी काम से जिगना ढाला गए थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्रिंस सोनी को गोली मारकर फरार हो गए थे। सिर में गोली लगने के कारण प्रिंस सोनी की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी। गोपालगंज एसपी के निर्देश पर हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी की गठन किया गया। 


एसआईटी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी बदमाश मीरगंज के ही रहने वाले हैं। हत्याकांड का मुख्य शूटर कुख्यात विशाल सिंह का सगा भाई ललन सिंह है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो देसी कट्टा, 6 गोली, 400 ग्राम चरस, तीन मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल बाइक को जब्त किया है। पुलिस ने बताया है कि आपसी विवाद के कारण प्रिंस सोनी की हत्या की गई थी।