ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गोपालगंज के स्कूल में हैवानियत, टॉयलेट में बंद कर स्टूडेंट के साथ रेप

GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सूबे में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं दिनों दिन बढ़ती ही जा रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सूबे में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं दिनों दिन बढ़ती ही जा रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां एक स्टूडेंट के साथ स्कूल के टॉयलेट में हैवानियत की गई है. नाबालिग बच्ची के साथ एक बदमाश युवक ने रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. 


स्कूल के टॉयलेट में स्टूडेंट से रेप
वारदात गोपालगंज जिले के भोरे थाना इलाके की है. जहां खोरहि गांव में एक बदमाश युवक ने एक स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म किया. मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग बच्ची के साथ एक स्कूल के शौचालय में कुकर्म की इस घटना को अंजाम दिया गया है. पीड़िता ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई है. जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बदमाश युवक ने रेप के बाद बच्ची को स्कूल के टॉयलेट में ही बंद कर दिया था. बताया जा रहा है कि पीड़िता 8वीं की स्टूडेंट है. जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है. 


पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजी पुलिस
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है. परिजनों की ओर से घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है. आरोपी युवक की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता