ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

गोपालगंज में उत्पाद विभाग की कार्रवाई: शराब की 20 बोतलों के साथ नवनिर्वाचित मुखिया गिरफ्तार

GOPALGANJ: बिहार में शराबंदी को और सख्ती से लागू किया जा रहा है। इसे लेकर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम आए दिन छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम

गोपालगंज में उत्पाद विभाग की कार्रवाई: शराब की 20 बोतलों के साथ नवनिर्वाचित मुखिया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में शराबंदी को और सख्ती से लागू किया जा रहा है। इसे लेकर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम आए दिन छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने नवनिर्वाचित मुखिया वीरेंद्र प्रसाद को शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। 


मुखिया वीरेंद्र प्रसाद कुछ दिन पहले ही बड़हरा पंचायत से मुखिया नवनिर्वाचित हुए थे। उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुखिया वीरेंद्र प्रसाद के कपड़ा दुकान में शराब की बोतले रखी हुई है। उक्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने दुकान में छापेमारी कर शराब की 20 बोतलें बरामद किया है।


वही मोतिहारी में रेल पुलिस ने ट्रेन के बोगी से 95 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में मझौलिया सुगौली के बीच स्कॉट टीम ने जांच के दौरान 95 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। रेल डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि सप्तक्रांति ट्रेन में शौचालय के बगल में 2 ट्रॉली बैग रखा हुआ था। इन बैग पर आशंका होने पर जब स्कॉट टीम ने बैग की जांच की। तब बैग से 95 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। ट्रेन से शराब की तस्करी करने वाले शराब तस्कर की पहचान की जा रही है।