ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

36 बोतल शराब को तस्कर शरीर पर चिपकाया था टेप से, महिलाएं भी छुपाई थी कई बोतलें

GOPALGANJ: बिहार में शराब तस्करी के लिए तस्कर एक से एक तरीका अपना रहे हैं. एक तस्कर ने पेट पर 36 बोतल शराब को टेप से चिपकाया हुआ था. देखकर पुलिस भी चौक गई. इस तस्कर को गोपालंग

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में शराब तस्करी के लिए तस्कर एक से एक तरीका अपना रहे हैं. एक तस्कर ने पेट पर 36 बोतल शराब को टेप से चिपकाया हुआ था. देखकर पुलिस भी चौक गई. इस तस्कर को गोपालंगज पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के कोहवा गांव से गिरफ्तार किया है.

महिलाएं छुपाई थी पर्स में शराब

शराब के तस्करी के मामले में महिलाएं भी कम नहीं है. पुरूष तस्कर के साथ दो महिलाएं भी थी. जो उसके साथ बाइक पर बैठी हुई थी. महिला की तलाशी ली गई तो दोनों के पर्स से कई बोतल शराब बरामद हुआ है. तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. 

यूपी से शराब लेकर आ रहे थे गोपालगंज

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ शराब तस्कर यूपी से शराब की खेप लेकर गोपालगंज के लिए आ रहे है. इसी सूचना के आधार पुलिस ने यह कार्रवाई की है. नगर थाना पुलिस ने जब एक बाइक पर दो महिलाओं और एक पुरुष को रोककर जब उनकी जांच की तो पुलिस के सामने अनोखा मामला सामने आया. जब पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर का स्वेटर निकाला तो वहा करीब तीन दर्जन विदेशी शराब छुपाकर रखा था. सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया की गुप्त सुचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई है. कुल 56 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी है. जो करीब 17 लीटर है. गिरफ्तार तस्करों में जितेंद्र कुमार समेत दो महिला है. जितेंद्र कुमार नगर थाना के रजोखर गांव का रहने वाला है. जबकि दोनों महिला तस्कर गोपालपुर थाना के सेमरा गांव की रहने वाली है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता