ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

गोपालगंज पुलिस की कार्रवाई, पिस्टल और कारतूस के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

GOPALGANJ: गोपालगंज में 8 अपराधियों ने मिलकर लूटकांड को अंजाम देने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है इनके पास से पिस्टल एवं 5 जिंदा कारतूस, 5 मो

गोपालगंज पुलिस की कार्रवाई, पिस्टल और कारतूस के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में 8 अपराधियों ने मिलकर लूटकांड को अंजाम देने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है इनके पास से पिस्टल एवं 5 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल और 1 बाइक बरामद किया गया है। बता दें कि 3 अक्टूबर को विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी बाजार स्थित विंधवासिनी आभूषण भंडार में हथियार से लैस होकर 8 अपराधी लूटने के उद्धेश्य से आए थे। हालांकि ज्वेलरी शॉप को लूटने में सफलता नहीं मिली थी। 


इस मामले में उसी दिन विजयीपुर थाना कांड सं0 309 / 23 के केस दर्ज कराया गया था। इस मामले का उद्भेदन करने के लिए  गोपालगंज एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ के नेतृत्व में विशेष टीम की गठन किया था। गठित टीम के द्वारा कांड का सफलता पूर्वक उद्भेदन किया गया। इस मामले में 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 01 पिस्टल, 05 जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद किया गया। 


ये लोग जिला, अंतरजिला एवं अंतरराज्य गिरोह के सदस्य हैं। इस घटना में कुल 08 अपराधी शामिल थे। जिसमें से 04 की गिरफ्तारी संभव हो पाई है जबकि 02 छपरा जेल में बंद है जिसे रिमांड किया जाएगा। वही अन्य 02 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अपराधियों की पहचान करने वाले को पुलिस अधीक्षक ने 10,000 रुपये का ईनाम दिये जाने की घोषणा की है।


 गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 01. जाकिर हुसैन उम्र 23 वर्ष पे0 सागीर आलम सा० साफपुर थाना मांझागढ़, 02. अमरजीत कुमार उम्र 27 वर्ष पे0 जमादार महतो सा० देवरिया थाना रिविलगंज (छपरा ), 03. अंकित यादव उम्र 21 वर्ष पे0 शिववंश यादव सा0 कुआ थाना बेलघाट जिला गोरखपुर और 04. कमल भट उर्फ शिवम उम्र 19 वर्ष पे० जगदीश भट सा० भरपुरवा थाना सिकटीगंज गोरखपुर के रूप में हुई है।