ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गोपालगंज में नाबालिग बच्ची से बलात्कार, 2 युवकों ने हाथ-पैर बांधकर की दरिंदगी

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. एक बार फिर दो बदमाशों द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोप

गोपालगंज में नाबालिग बच्ची से बलात्कार, 2 युवकों ने हाथ-पैर बांधकर की दरिंदगी
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. एक बार फिर दो बदमाशों द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले नाबालिग के हाथ-पैर बांध दिए, उसके बाद दुष्कर्म किया. पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 


घटना गोपालगंज के सिधवलिया थाना इलाके की है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर के बगल में स्थित बगीचे में ही बकरी चरा रही थी. इस दौरान वहां पहले से मौजूद दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया. आरोपी विकास कुमार बिन और प्रकाश कुमार बिन ने पहले पीड़िता के साथ बदतमीजी की. विरोध करने पर पीड़िता के हाथ-पैर बांध दिए और उससे दुष्कर्म किया. आरोपियों ने पीड़िता को शोरगुल करने पर जान से मारने की भी धमकी दी.


पीड़िता की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची, लेकिन, इससे पहले ही दोनों आरोपी फरार हो गए. इसके बाद परिजन पीड़िता को थाने ले गए. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता