ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गोपालगंज में एक कार से मिला भारी मात्रा में कैश, नोट गिनने की मशीन तक मंगानी पड़ गयी

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक कार से भारी मात्रा में कैश मिले हैं। जिसके बाद कार के ड्राइवर समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। ये ल

गोपालगंज में एक कार से मिला भारी मात्रा में कैश, नोट गिनने की मशीन तक मंगानी पड़ गयी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक कार से भारी मात्रा में कैश मिले हैं। जिसके बाद कार के ड्राइवर समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। ये लोग इतने रुपये ये कहां से ला रहे थे और इसे लेकर कहां जा रहे थे इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। नोटों के बंडलों को गिनने के लिए मशीन तक मंगानी पड़ गयी। फिलहाल नोटों की गिनती की जा रही है। एक करोड़ से ज्यादा कैश कार से बरामद किया गया है। 


रविवार की दोपहर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक कार को पकड़ा है जिसमें भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में कार सवार तीन लोगों को भी हिरासत में लिया। सभी लोगों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। 


जमुनहा-बथुआ बाजार मुख्य मार्ग पर मगहां में पुलिस ने यह एक कार से एक करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया है। मामले की जांच में यह बात निकलकर आई है कि कार सवार उत्तर प्रदेश से समस्तीपुर की ओर जा रहे थे। कार सवार लोगों के पास इतने कैश कहां से आया? इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है।