ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

गोपालगंज में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां एक बार फिर अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है। बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू व्यवसायी को दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर रूप से

गोपालगंज में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां एक बार फिर अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है। बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू व्यवसायी को दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए पंचदेवरी पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। 


घटना थाने के जमुनहा बाजार की है जहां बाइक सवार 4 अपराधियों ने गिट्टी-बालू व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। 


गोपालगंज जिले में कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहां बाजार में अपराधियों ने बालू-गिट्टी व्यवसाई राजेन्द्र सिंह के 35 वर्षीय भाई व तीर्थराम सिंह के बेटे दिलीप सिंह को गोलियों से भून डाला। मृत दिलीप उत्क्रमित मध्य विद्यालय भृंगीचक में प्रखंड शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। आनन-फानन में परिजनों ने दिलीप को अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन शुरु कर दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधी सोमवार की सुबह करीब 8 बजे दुकान पर सामान खरीदने के लिए पहुंचे। दिलीप से कुछ बातें करने के बाद पिस्टल सटाकर दो गोली सीने में दाग दी। आसपास के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले बहुत ही आसानी से सभी अपराधी फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता