ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

गोपालगंज में CSP संचालक से 4 लाख की लूट, लैपटॉप और मोबाइल भी लेकर भागे अपराधी

GOPALGANJ: गोपालगंज में भी अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। बेखौफ अपराधियों ने गोपालगंज में फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियार के बल पर दिनदहाड़े अपराधियों ने चार ल

गोपालगंज में CSP संचालक से 4 लाख की लूट, लैपटॉप और मोबाइल भी लेकर भागे अपराधी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में भी अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। बेखौफ अपराधियों ने गोपालगंज में फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियार के बल पर दिनदहाड़े अपराधियों ने चार लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। 


इस बार लूटरों ने सीएसपी संचालक को अपना शिकार बनाया है। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के वृतिटोला के पास की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीएसपी संचालक घर की ओर जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।


और उनके पास से  चार लाख कैश और लैपटॉप-मोबाइल लूट लिया और मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से इलाके के लोग भी काफी दहशत में है और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता