ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सिविल सर्जन ने क्लर्क को दी गाली, बोले- #@$% इतना जूता मारेंगे कि तुम्हारा दिमाग सही हो जायेगा

GOPALGANJ : जिले के सिविल सर्जन का ऑडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने ही कर्मचारी को गाली देते हुए सुनाई दे रहे हैं. सीएस का यह ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रह

सिविल सर्जन ने क्लर्क को दी गाली, बोले- #@$% इतना जूता मारेंगे कि तुम्हारा दिमाग सही हो जायेगा
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ :  जिले के सिविल सर्जन का ऑडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने ही कर्मचारी को गाली देते हुए सुनाई दे रहे हैं. सीएस का यह ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं. 


सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस ऑडियो में गोपालगंज के सिविल सर्जन अस्पताल के उपाधीक्षक ऑफिस के किरानी आलोक कुमार से बात कर रहे हैं, जिसमें वह अपने ही क्लर्क को गाली देते हुए सुनाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वायरल ऑडियो एक कॉल रिकार्डिंग है, जिसमें  दूसरे से बातचीत कर रहे हैं.


समय पर ऑफिस नहीं आने के कारण सिविल सर्जन किरानी आलोक कुमार को और डांट-फटकार रहे हैं और उसे गाली दे रहे हैं. वायरल ऑडियो में सीएस आलोक को यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि "तुम नौकरी कर रहे हो या मजाक कर रहे हो ? तुमने ललन सिंह से झूठ बोला कि ऑफिस आ गए हो जबकि तुम गायब हो. तुम्हारे कारण ताला तोड़ना पड़ा.'


इसपर आलोक यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि उसने कुछ भी झूठ नहीं बोला है. इस बात पर भड़के सिविल सर्जन ने कहा कि "सा**** इतना जूता मारेंगे कि तुम्हारा दिमाग सही हो जायेगा. तुम्हारा वेतन तो बंद हो गया और इसके अलावा तुम जहां हो फिर उसी में जाओगे."


क्लर्क और सिविल सर्जन का यह ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता