ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गोपालगंज में भाई-बहन रिश्ता हुआ शर्मसार, नाबालिग चचेरी बहन को बनाया हवस का शिकार

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज में एक कलयुगी भाई ने रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। चचेरे भाई ने अपनी 7 साल की बहन के साथ गंदा काम किया। घटना की सूचना मिलते ह

गोपालगंज में भाई-बहन रिश्ता हुआ शर्मसार, नाबालिग चचेरी बहन को बनाया हवस का शिकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज में एक कलयुगी भाई ने रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। चचेरे भाई ने अपनी 7 साल की बहन के साथ गंदा काम किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जिसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। 


बताया जाता है कि 16 नवम्बर को युवक अपने चाचा के घर आया हुआ था जहां उसे चाची ने खाना खिलाया जिसके बाद वह चचेरी बहन के साथ खेत में चला गया जिसके कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो मां ने उसके रोने का कारण पूछा तो उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर पैर तले जमीन खिसक गयी। 


बेटी के कपड़े में ब्लड लगा देख परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसका मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। वही पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया। 


गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटना के संबंध में बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके बाद उसे जेल भेजा गया। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। एक चचेरे भाई द्वारा इस घटना को अंजाम देने की चर्चा इलाके में हो रही है। सभी लोग इस घटना को गलत बता रहे है। कलयुगी भाई की इस करतूत से पूरा परिवार भी सकते में है।  



टैग्स