ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर दुकान को बनाया निशाना

GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहाँ बेखौफ अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर किराना दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई है. बताया जा रहा है कि फायरिंग में किराना व्यवसायी की

गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर दुकान को बनाया निशाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहाँ बेखौफ अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर किराना दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई है. बताया जा रहा है कि फायरिंग में किराना व्यवसायी की जान बाल-बाल बची है. वहीं दिन-दहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में हड़कंप मच गया. गुस्साये व्यवसायियों ने सड़क जाम कर अपना आक्रोश जताया है. 


मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने बथुआ बाजार स्थित मनोज साह की किराना दुकान को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. फायरिंग करने वाले अपराधी दो की संख्या में बाइक पर सवार होकर आए थे. फायरिंग होता देख दुकानदार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि अभी दो अपराधियों ने फारिंग की ही थी कि दो और अपराधी बाइक पर सवार होकर आ गये और हमला करना शुरू कर दिया.


बताया जाए रहा है कि अपराधियों ने कुछ दिनों पहले दुकानदार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. जिसको लेकर फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. व्यवसायियों की मांग पर किराना व्यवसायी की जान खतरे में देख एसपी आनंद कुमार के आदेश पर दो सुरक्षाकर्मी मुहैया करा दिया गया. लेकिन, फायरिंग की हुई वारदात के वक्त दोनों सुरक्षाकर्मी नहीं थे. वहीं पुलिस ने भी अबतक किसी भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है.

टैग्स