ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

प्रॉपर्टी डीलर को खदेड़कर अपराधियों ने मारी गोली, डायरेक्ट गर्दन में लगी बुलेट

GOPALGANJ : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल जा रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां

प्रॉपर्टी डीलर को खदेड़कर अपराधियों ने मारी गोली, डायरेक्ट गर्दन में लगी बुलेट
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल जा रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. गोपालगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात गोपालगंज जिले के थावे इलाके की है, जहां मीरअलीपुर गांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास एक प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि बाइक सवाल अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने खदेड़कर प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी है. गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 


हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जख्मी प्रॉपर्टी डीलर को गोरखपुर अस्पताल में रेफर कर दिया है. जानकारी मिली है कि बंदूक से निकली बुलेट प्रॉपर्टी डीलर के गर्दन में लगी है. 


उधर वारदात की सूचना मिलते ही दौरान मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के मामले में इस घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि गोपालगंज पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता

प्रॉपर्टी डीलर को खदेड़कर अपराधियों ने मारी गोली, डायर… | FirstBihar