ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

गोपालगंज: कूड़े के ढेर में हुए ब्लास्ट से दहल उठा इलाका, लोगों में दहशत का माहौल

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कूड़े के ढेर में ब्लास्ट से पूरा इलाका दहल उठा। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ह

गोपालगंज: कूड़े के ढेर में हुए ब्लास्ट से दहल उठा इलाका, लोगों में दहशत का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कूड़े के ढेर में ब्लास्ट से पूरा इलाका दहल उठा। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटनास्थल पर मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। इस घटना से लोगों के बीच दहशत व्याप्त है। 


ब्लास्ट की घटना कटेया थाना क्षेत्र के 4 नंबर वार्ड में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कूड़े के ढेर में अचानक धमाका हुआ इसकी आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल उठा। घटनास्थल पर चारों ओर बारूद बिखरा हुआ है। घटना से लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। 


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। धमाके का कारण क्या था इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है। लोगों का कहना है कि ऐसा धमाका उन्होंने पहली बार देखा है।