ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

घर से भागकर प्रेमी-युगल ने की शादी, वीडियो जारी कर पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी कर ली है। घरवालों के डर से दोनों ने यह कदम उठाया है। शादी के बाद लड़की के घरवालों ने लड़का और उसकी फैमिली पर अपहरण क

घर से भागकर प्रेमी-युगल ने की शादी, वीडियो जारी कर पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी कर ली है। घरवालों के डर से दोनों ने यह कदम उठाया है। शादी के बाद लड़की के घरवालों ने लड़का और उसकी फैमिली पर अपहरण का आरोप लगाया है जिसे लड़की सिरे से खारिज कर रही है। लड़की ने अपने प्रेमी के साथ एक वीडियो बनाया और प्रेमी को बेकसूर बताया। लड़की ने अपने घरवालों के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। इस वीडियो में लड़की भोरे थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगा रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


इस वायरल वीडियो में लड़की थानाध्यक्ष को अपनी आपबीती बता रही है। वह कहती है कि उसका पति बेकसूर है उसे झूठे केस में फंसाने की साजिश की जा रही है। लड़की कहती है की यह साजिश कोई और नहीं मेरे घरवाले कर रहे हैं। लड़का के साथ-साथ उसके परिवारवालों पर भी झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रेमिका ने अपना गुड्डी कुमारी बताया है। वह भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर के नवका टोला निवासी सदमान राम की बेटी है। गुड्डी ने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया जिसमें उसका प्रेमी भी नजर आ रहा है।


गुड्डी ने खुद इस वीडियो को जारी किया है जिसमें वह भोरे थानाध्यक्ष से अपने पति की बेगूनाही का सबूत दे रही है। वह कहती है कि तीन साल से दोनों रिलेशनशिप में थी और घरवालों के विरोध करने के बाद दोनों ने घर बार छोड़कर मंदिर में शादी रचा ली। इससे तीन महीने पहले दोनों ने अपनी मर्जी से कोर्ट में जाकर शादी कर ली थी। लेकिन कोर्ट मैरिज को लड़की के घरवाले मानने को तैयार नहीं थे वे लगातार इस शादी का विरोध कर रहे थे। 


जिसके बाद गुड्डी ने भोरे थाना क्षेत्र के रकवा निवासी राम आशीष सिंह के बेटे करण कुमार सिंह के साथ भागकर शादी कर ली। गुड्डी का दावा है कि उसकी उम्र 18 साल है और उसके प्रेमी करण कुमार सिंह की उम्र 21 साल है। दोनों बालिग है और दोनों ने अपनी मर्जी से बिना किसी जोर-जबरदस्ती के शादी की है। प्रेमिका ने थानाध्यक्ष के नाम जारी किए गए अपने वीडियो में अपने प्रेमी को बेकसूर बताया। वही अपने घरवालों के ऊपर जबरन मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। प्रेमी जोड़े अब पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।