ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

घर आए ससुर की पीट-पीटकर हत्या, जीजा ने साले को भी जमकर पीटा

GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक कलयुगी दामाद ने अपने ससुर की पीट-पीटकर की हत्या कर दी। ससुर को बचाने गयी पत्नी और साले को भी घायल कर दिया। पुलिस ने

घर आए ससुर की पीट-पीटकर हत्या, जीजा ने साले को भी जमकर पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक कलयुगी दामाद ने अपने ससुर की पीट-पीटकर की हत्या कर दी। ससुर को बचाने गयी पत्नी और साले को भी घायल कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। 


मृतक की पहचान कोईनी गांव निवासी परमा यादव के रूप में हुई है। घटना मांझा थाना क्षेत्र के भैंसही गांव की है जहां बेटी को ससुराल पहुंचाने गये पिता और भाई की दामाद ने पिटाई कर दी। ससुर और साले को देख दामाद उग्र हो गया और ससुर को इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गयी। 


वही साला और पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गये जो पिता को बचाने के लिए गये थे। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।