ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

फल व्यवसायी परवेज कुज्जर की हत्या मामला, मृतक के परिजनों से मिले ओसामा, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

GOPALGANJ: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा आज गोपालगंज पहुंचे। जहां मृतक परवेज कुज्जर के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। गौरतलब है

 फल व्यवसायी परवेज कुज्जर की हत्या मामला, मृतक के परिजनों से मिले ओसामा, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

GOPALGANJ: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा आज गोपालगंज पहुंचे। जहां मृतक परवेज कुज्जर के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि बीते सोमवार को उचकागांव के संत मोड़ के पास अपराधियों ने फल व्यवसायी परवेज कुज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 


मृतक के पिता ने उचकागांव थाने में पूर्व बसपा प्रत्याशी शाह आलम सहित 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। थाने में दर्ज एफआईआर में अनवर अली पप्पू, मो. हुसैन, महमूद आलम, जावेद, नसरुद्दीन, टाइगर और मो. एकराम पर साजिश के तहत हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। घटना के दो दिन बाद आज ओसामा मृतक के परिजन से मिलने गोपालगंज पहुंचे। परिजनों से मिलकर ओसामा ने उन्हें सात्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा जताया। 




रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता